उतरौला: सदर विधायक ने श्री दत्त गंज विद्यालय में बच्चों के लिए आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया, छात्रों को संबोधित किया
सदर विधायक पलटू राम ने 13 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 1 बजे श्री दत्तगंज के विद्यालय में बच्चों को शुद्ध जल के लिए विधायक निधि से लगवाए गए आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जल संचय के महत्व एवं जीवन में जल की उपयोगिता के बारे में बताया। सदर विधायक पलटू राम ने बच्चों को शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं देश के हित के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा।