उतरौला: महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट के मामले में थाना रेहरा बाजार की पुलिस ने दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार ने 11 दिसंबर शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़िया खास में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों की विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।