उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने रघुनाथपुर निवासी महिला पर अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में दर्ज किया केस
थाना प्रभारी रेहरा बाजार द्वारा गुरुवार 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बताया गया की 11 दिसंबर बुधवार को सुबह 10:30 बजे पुलिस टीम के गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा रघुनाथपुर में अवैध कच्ची शराब महिला द्वारा बनाने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा दविस देने पर महिला को शराब बनाते हुए पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।