उतरौला: कोतवाली उतरौला पुलिस ने महिला से लूट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली उतरौला पुलिस ने 10 नवंबर को महिला कांति देवी ग्राम तिलखी बढ़या से कान की बाली व नाक की कील छीन कर फरार हुए अभियुक्त को गुरुवार लगभग 3 बजे गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा बताया गया कि वह अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी अभियुक्त द्वारा यह घटना कारित की गई महिला की तहरीर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जांच कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।