उतरौला: क्षेत्राधिकारी उतरौला ने चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान
क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह द्वारा 13 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 2 बजे थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत पुलिस बल के साथ कस्बा के प्रमुख चौराहों भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर रोड़ किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया एंव यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुन अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।