उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा पर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
साइबर अपराध एवं उससे बचाव तथा महिला सुरक्षा पर पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर बाद 3:00 बजे विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को किसी अनजान व्यक्ति का काल न रिसीव करने मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को शेयर ना करने एवं अनजान व्यक्ति की सहायता न लेने की बात बताई गई। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के टोल फ्री नंबरों पर कॉल करने को कहा गया।