रंगरा चौक: मकंदपुर चौक के पास सड़क पर ट्रक खड़ा कर आलू की लोडिंग, राहगीर परेशान
दुर्गा पूजा मेले के बीच एनएच-31 पर मकंदपुर चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर मंगलवार दोपहर ट्रक खड़ा कर आधे घंटे से अधिक समय तक आलू की लोडिंग कराई गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। मामले की जानकारी ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वारसी को दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।