बाली: बाली में कुम्हार समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बारिश से नष्ट हुई कच्ची ईंटों का मुआवजा देने की मांग
Bali, Pali | May 14, 2025 बाली में बुधवार शाम 5 बजे प्रजापति जागृति संस्था ने सीएम के नाम एसडीएम को आज एक ज्ञापन सौंपा है। संस्था ने कुम्हार समाज के लिए प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का मुआवजा मांगा है। कुम्हार समाज पीढ़ियों से ईंट निर्माण का काम करता आ रहा है। वे प्रतिदिन सुबह 3 बजे से रात 8 बजे तक कड़ी मेहनत करके कच्ची ईंटों का निर्माण करते हैं।