बाली: खुडाला में घर में घुसकर किया हमला, परिवार के चार लोगों को किया घायल, मामला दर्ज, जांच जारी
Bali, Pali | May 13, 2025 बाली के खुडाला में एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित नारायणलाल ने फालना थाने में इस मामले की शिकायत मंगलवार सुबह 11 बजे दर्ज कराई है। सोमवार रात को नारायणलाल अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान मुलाराम के बेटे संजय और विशाल, जयंतीलाल के बेटे ईश्वर चिंकू और बंशीलाल के बेटे रणजीत कुछ अन्य युवकों और महिलाओं के साथ वहां पहुंचे।