बाली: बारवा में श्री आत्मधाम गुरु मंदिर में द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन, पुखराज सिंह बने अध्यक्ष
Bali, Pali | May 11, 2025 बाली के बारवा मे श्री आत्मधाम गुरु मंदिर में द्वितीय पाटोत्सव का रविवार दोपहर 1 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य दंडी स्वामी देवानंद जी सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में पुखराजसिंह मोहराई को अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेशसिंह सोनाणा को महामंत्री बनाया गया।