बाली: फालना और आस-पास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर जलभराव, स्कूलों में छुट्टी
फालना सहित आस पास क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 7.30 बजे से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बिजली की कड़क और बादलों की गड़गड़ाहट से शहर में अंधेरा छा गया है। बुधवार शाम से चल रही हल्की बारिश और हवाएं शुक्रवार सुबह तेज हो गईं।आसमानी बिजली की वजह से कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए। दुकानों के छप्पर उड़ गए हैं।शहर की सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ।