बाली: फालना के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नगदी चुराई, मंदिर का सामान बिखेरा गया
Bali, Pali | May 10, 2025 फालना के सुभाष रोड स्थित भटवाड़ा में शनिवार सुबह 4 बजे हुई खदरा हनुमान मंदिर मे चोरी की वारदात सामने आई है।चोरो ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दान पात्र से रुपए चुरा लिए। साथ ही मंदिर का अन्य सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया।घटना का पता तब चला जब सुबह लोग मंदिर मे पूजा के लिए शनिवार 10 बजे पहुंचे।खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए।