बाली: फालना सहित आस-पास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, भाटूंद में ओलावृष्टि, 14 मई से हीटवेव की चेतावनी
Bali, Pali | May 12, 2025 फालना व बाली सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों मे सोमवार शाम 5 बजे से ही अचानक मौसम ने करवट ले ली।धूल भरी तेज आंधी के बाद बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। वही मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। करीब शाम 5 बजे तेज हवाओं के बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया।