हरिद्वार: पंतदीप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चला हरिद्वार नगर निगम का बुलडोजर, कई अवैध दुकानें ध्वस्त
पंतदीप क्षेत्र में नाले पर बनी दुकानें गुरुवार को हरिद्वार नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दीं। दुकानदारों ने इस दौरान जमकर विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारियों की एक ना चली। निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने क्षेत्र में नालों पर बनी दुकानों के चलते सफाई व्यवस्था बाधित होने को लेकर हंगामा किया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।