कुंडा: कुंडा के मुबारकपुर में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, परिवार हुआ बेघर
लगातार हो रही बारिश के कारण कुंडा विकास क्षेत्र के मुबारकपुर (गंगाराम का पुरवा) गांव में प्रेम कुमार यादव का कच्चा मकान गुरुवार सुबह 10 बजे भरभराकर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गनीमत रही कि घटना के समय सदस्य बाहर थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाई है, वहीं एसडीएम अजय यादव ने रा