Public App Logo
Panchayat Election 2026: चुनाव से पहले बदल जाएगा पंचायतों का नक्शा! जानिए पूरा अपडेट Description Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायत चुनाव से पहले 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन कराया जाएगा। इसके बाद पंचायतों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी और फिर नया Reservation Roster तैयार किया जाएगा। मधेपुरा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में पूरी होती है। फिलहाल चुनाव की निश्चित तारीख या समय-सीमा की घोषणा नहीं हुई है। मधेपुरा की 160 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट और कन्या विवाह मंडप योजना को लेकर भी मंत्री ने कई अहम जानकारी दी। वहीं सिंहेश्वर में हटाए गए गरीब दुकानदारों की समस्या पर मंत्री ने DDC को फोन कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाने का निर्देश दिया। क्या बिहार में पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों का पूरा नक्शा बदल जाएगा? आरक्षण का गणित कितना बदलेगा? और चुनाव आखिर कब होगा? जानिए पूरी खबर। #BiharPanchayatElection #BiharPanchayatChunav #PanchayatElection2026 #BiharNews #BiharNewsToday #PanchayatElection #BiharPolitics #PanchayatChunav #Reservation #Delimitation #Madhepura #MadhepuraNews #BiharElection #Panchayat #WeeHoursNewsbihar - Bihar News