विद्यार्थियों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग कर झारखंड सरकार ने पुनः उजागर किया अपना विद्यार्थी विरोधी चरित्र : ABVP
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झारखंड सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया एवं पुतला दहन किया गया
झारखंड सरकार द्वारा JPSC एवं JSSC परीक्षा में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ABVP उरई जिले के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंकते हुए मांग करी कि JPSC एवं JSSC की जिन परीक्षाओं की निष्पक्षता संदिग्ध हो चुकी है, उन्हें तत्काल रद्द कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से पुनः आयोजित किया जाए।
आज विद्यार्थियों पर किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं संस्थागत सुधार सुनिश्चित किए जाएं।
जब इन सभी विषयों के विरोध में परीक्षार्थी एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ज़ब रांची में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी झारखंड सरकार द्वारा उन सभी विद्यार्थियों पर बलपूर्वक लाठी चार्ज की गई एवं उनकी गिरफ्तारी की गई...इसी के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर प्रदर्शन कर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर प्रांत संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक अमन पांडा, स्वयं गोस्वामी, कार्तिक पालीवाल, सहयोग नामदेव, अमन बुधोलिया, नितिन तिवारी, दिव्यांश अवस्थी, कीर्त, शुभम, कृष्णम , हिमांशु,श्रीवास्तव,मयंक पटेल, अभिषेक राठौर ,अनुज द्विवेदी के साथ अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Aug 13, 2026