मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक अर्चना सिंह, हर्षिता सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह सर ने सरस्वती पूजन तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर व दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व संतोष सर के द्वारा जयघोष हुआ जिसमें भारत माता की जय, भगतसिंह अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद, अमर रहे, महात्मा गाँधी अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारों के साथ आसमान गूँज उठा।
प्रबंधक अर्चना सिंह द्वारा बच्चों का उद्बोधन किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता के मायने समझाते हुए बच्चों को त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के इस क्रम में गीत गायन की प्रस्तुतियों के साथ नंदिता, अद्विता ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया जिसे सुनकर बच्चे तथा शिक्षक शिक्षिकाएँ भी झूमने लगे । कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति भाषण के रूप में उद्घाटित करते हुए कक्षा ग्यारहवीं से समृद्धि ने शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के इसी क्रम में लहरा दो सरजमीं का परचम रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसमें कक्षा पंचम के बच्चों ने प्रतिभाग किया और अन्य देश भक्ति गीतों, नाट्य, नृत्य अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए।
आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रजनीश सर ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मॉर्निंग स्टार की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा इशिका गुप्ता और अदिति सिंह के द्वारा जोशीले अन्दाज में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कोर्डिनेटर जोगेन्द्र सर और दिलीप सर तथा सन्तोष सर ब्रजेश सर, सनी सर, प्रवीण सर, दीपा मैंम,शिवांगी मैंम, मुस्कान मैंम, रजनीकांत सर, अनुराग श्रीवास्तव सर, नीरज सर, अर्चना मिश्रा मैम, तंज़ील मैम, अनुराधा मैम, ईफा मैम, राशिद सर, मानवेंद्र सर, लोकेंद्र सर, अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ व अपना आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026