ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिन्नू खाला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ ऋषिकेश से चम्बा की ओर जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। घायल बाइक सवार की पहचान राम कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरदोई के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में गिरे बाइक सवार को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Tihri #चंबा