दर्दनाक घटना: अल्मोड़ा की गर्भवती महिला और जुड़वा बच्चों की मौत, तीन जिलों के अस्पतालों में काटे चक्कर, कौन है जिम्मेदार?
उत्तराखंड की पहाड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के इनोलू गांव की 24 वर्षीय गर्भवती महिला निशा को सांस लेने में तकलीफ के बाद परिजन 31 अगस्त को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिवार के मुताबिक, रामनगर से हल्द्वानी और फिर काशीपुर तक इलाज के लिए भटकना पड़ा। 2 सितंबर को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में निशा की मौत हो गई।
ऑपरेशन के बाद जन्मे दोनों जुड़वा बच्चों में से एक की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे ने भी कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। एक मां और दो नवजातों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Uttarakhand #Almora #HealthSystem #UttarakhandNews #Healthcare #PahadSamachar #BreakingNews #HealthCrisis #AlmoraNews #pahadsamachar