नाराज फूफा हैं...उनके पास मुद्दे नहीं बचे, जेहादी नारों के खिलाफ हुआ था हल्द्वानी में शुद्धिकरण यज्ञ-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नाराजगी की राजनीति कर रहे हैं और उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
सीएम धामी ने छात्रों के कार्यक्रम को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे “झूठ की गूंज” करार दिया।
वहीं, हल्द्वानी में हुए यज्ञ और शुद्धिकरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह यज्ञ वहां लगाए गए देहाती तारों के विरोध में किया गया था और इसमें वाल्मीकि समाज व अनुसूचित जाति समाज के लोगों की भागीदारी रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #RahulGandhi #Congress #BJP #UttarakhandPolitics #Haldwani #PoliticalNews #pahadsamachar