देवेंद्रनगर: दीपावली पर समदरिया मैदान में सजा पटाखा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ा जनसैलाब; सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद
दीपावली के पावन पर्व पर देवेंद्रनगर के समदरिया ग्राउंड में सजे पटाखा बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। रोशनी और खुशियों के इस त्योहार को खास बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटाखों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी हुई है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।