Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
No video available

Fair and glow skin tips#yogi ji braj #yogaजरूरकरें

21k views | Dindori, Dindori | Sep 14, 2022

MORE NEWS

समय पर रोपाई से बढ़ेगी पैदावार, डिंडोरी में धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू बोले— 14 से 21 दिन की नर्सरी में करें रोपाई, मिलेगा बेहतर उत्पादन

डिंडोरी मानसून की सक्रियता के साथ मध्यप्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिले डिंडोरी में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बारिश के बाद जिले के गांवों में खेतों की रौनक लौट आई है और किसान धान की नर्सरी से पौधों की रोपाई में जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष शुरुआती बारिश में देरी हुई है, इसलिए समय पर रोपाई कर फसल की उत्पादकता बनाए रखना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

इसी बीच भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष, प्रगतिशील किसान एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने अपने खेत में पूरी तरह जैविक पद्धति से धान की रोपाई शुरू कर किसानों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि देशी धान की किस्म "तुलसी अमृत" के बीजों का बीजामृत से उपचार कर 13 जून को नर्सरी तैयार की गई थी। लगभग 21 दिन बाद तैयार पौधों की रोपाई 3 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है।

श्री साहू ने बताया कि खेत की मताई के बाद केंचुआ खाद का उपयोग किया गया है तथा रोपाई के लगभग 10 दिन बाद जीवामृत का छिड़काव किया जाएगा। उनके अनुसार जैविक विधि अपनाने से उकठा जैसे रोगों से बचाव होता है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की रोपाई 14 से 21 दिन की नर्सरी अवस्था में ही पूरी कर लें। इस अवधि में रोपाई करने से पौधों के शत-प्रतिशत जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है, जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और फसल अधिक मजबूत बनती है।

बिहारी लाल साहू ने किसानों को सलाह दी कि ट्रैक्टर की प्रतीक्षा में खेती में अनावश्यक विलंब न करें। आवश्यकता पड़ने पर बैल, पावर वीडर अथवा अन्य उपलब्ध कृषि यंत्रों का उपयोग कर समय पर जुताई और रोपाई पूरी करें। उनका कहना है कि खरीफ फसल में समय सबसे महत्वपूर्ण कारक है और थोड़ी सी देरी भी उत्पादन को प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गोबर गैस स्लरी, केंचुआ खाद और जीवामृत के उपयोग से सफल जैविक खेती कर रहे हैं। इससे खेती की लागत कम होती है, भूमि की सेहत सुधरती है और किसानों को टिकाऊ कृषि की दिशा में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों से अपील की है कि कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए खेतों में उपलब्ध नमी का अधिकतम उपयोग करें तथा धान की रोपाई समय पर पूर्ण कर खरीफ उत्पादन को सुरक्षित बनाएं।

#Dindori #PaddyTransplantation #OrganicFarming #BihariLalSahu #IndianFarmers #Kharif2026 #NaturalFarming #Agriculture #MPAgriculture #FarmNews #RiceCultivation #KrishiSamachar #JaiKisan #SustainableFarming #MadhyaPradesh #NationalNews #BreakingNews #ViralNews #HarKhetHariyali #धान_रोपाई

समय पर रोपाई से बढ़ेगी पैदावार, डिंडोरी में धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू बोले— 14 से 21 दिन की नर्सरी में करें रोपाई, मिलेगा बेहतर उत्पादन डिंडोरी मानसून की सक्रियता के साथ मध्यप्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिले डिंडोरी में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बारिश के बाद जिले के गांवों में खेतों की रौनक लौट आई है और किसान धान की नर्सरी से पौधों की रोपाई में जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष शुरुआती बारिश में देरी हुई है, इसलिए समय पर रोपाई कर फसल की उत्पादकता बनाए रखना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसी बीच भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष, प्रगतिशील किसान एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने अपने खेत में पूरी तरह जैविक पद्धति से धान की रोपाई शुरू कर किसानों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि देशी धान की किस्म "तुलसी अमृत" के बीजों का बीजामृत से उपचार कर 13 जून को नर्सरी तैयार की गई थी। लगभग 21 दिन बाद तैयार पौधों की रोपाई 3 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। श्री साहू ने बताया कि खेत की मताई के बाद केंचुआ खाद का उपयोग किया गया है तथा रोपाई के लगभग 10 दिन बाद जीवामृत का छिड़काव किया जाएगा। उनके अनुसार जैविक विधि अपनाने से उकठा जैसे रोगों से बचाव होता है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की रोपाई 14 से 21 दिन की नर्सरी अवस्था में ही पूरी कर लें। इस अवधि में रोपाई करने से पौधों के शत-प्रतिशत जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है, जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और फसल अधिक मजबूत बनती है। बिहारी लाल साहू ने किसानों को सलाह दी कि ट्रैक्टर की प्रतीक्षा में खेती में अनावश्यक विलंब न करें। आवश्यकता पड़ने पर बैल, पावर वीडर अथवा अन्य उपलब्ध कृषि यंत्रों का उपयोग कर समय पर जुताई और रोपाई पूरी करें। उनका कहना है कि खरीफ फसल में समय सबसे महत्वपूर्ण कारक है और थोड़ी सी देरी भी उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गोबर गैस स्लरी, केंचुआ खाद और जीवामृत के उपयोग से सफल जैविक खेती कर रहे हैं। इससे खेती की लागत कम होती है, भूमि की सेहत सुधरती है और किसानों को टिकाऊ कृषि की दिशा में बेहतर परिणाम मिलते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों से अपील की है कि कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए खेतों में उपलब्ध नमी का अधिकतम उपयोग करें तथा धान की रोपाई समय पर पूर्ण कर खरीफ उत्पादन को सुरक्षित बनाएं। #Dindori #PaddyTransplantation #OrganicFarming #BihariLalSahu #IndianFarmers #Kharif2026 #NaturalFarming #Agriculture #MPAgriculture #FarmNews #RiceCultivation #KrishiSamachar #JaiKisan #SustainableFarming #MadhyaPradesh #NationalNews #BreakingNews #ViralNews #HarKhetHariyali #धान_रोपाई

Dindori, Dindori | Jul 4, 2026

ओमप्रकाश धुर्वे ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल, शहपुरा में लगभग ₹10 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इससे विद्यालय परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी,
छात्र छात्राओं ने की थी मांग।

#Shahpura #Dindori #OmprakashDhurve #PMShriSchool #CCRoad #EducationInfrastructure #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS

ओमप्रकाश धुर्वे ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल, शहपुरा में लगभग ₹10 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इससे विद्यालय परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, छात्र छात्राओं ने की थी मांग। #Shahpura #Dindori #OmprakashDhurve #PMShriSchool #CCRoad #EducationInfrastructure #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS

Dindori, Dindori | Jul 4, 2026

आकांक्षी विकासखंड बजाग पहुंचे संभागायुक्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की परखी जमीनी हकीकत

स्कूलों-छात्रावासों में प्रवेश अभियान चलाने, स्वास्थ्य सेवाओं और खाद-बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त धनंजय सिंह ने शुक्रवार को डिंडोरी जिले के आकांक्षी एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखंड बजाग का सघन दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जमीनी प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों के प्रवेश को विशेष अभियान के रूप में संचालित कर समय-सीमा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

दौरे के दौरान संभागायुक्त ने हाईस्कूल सरवाही का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए अधिकारियों को अपार आईडी निर्माण, पाठ्यपुस्तकों के समय पर वितरण तथा सीएम राइज स्कूलों के सुव्यवस्थित संचालन एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्रा टोला का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। साथ ही हर्रा टोला स्थित सहकारी संस्था पहुंचकर किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देश दिए कि खाद का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जाए।

संभागायुक्त ने ग्राम मझियाखार में किसान जितेंद्र साहू द्वारा विकसित जैविक उद्यानिकी मॉडल का अवलोकन किया और किसानों से आधुनिक एवं जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने ग्राम पंचायत चाड़ा स्थित वन्या रेडियो सेंटर का भी निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही में आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नियमित टीकाकरण तथा कुपोषण मुक्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण प्रबंधन की मासिक समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश देते हुए कम प्रगति वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।

डिंडोरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, पीएम राहत, वनाधिकार अधिनियम, पीएम आवास योजना, संबल योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, पीएम जनमन, पीएमजीएसवाई तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कृषि विभाग को खाद, बीज एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता पर नियमित निरीक्षण करने तथा अमानक सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्राकृतिक खेती और नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने पर बल दिया।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना, हिरण्यगर्भा योजना, क्षीरधारा ग्राम अभियान एवं आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं मत्स्य पालन विभाग को मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना, स्मार्ट फिश पार्लर, केज कल्चर एवं मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।

संभागायुक्त ने सभी छात्रावासों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, पेयजल टंकियों की नियमित सफाई तथा जल गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा कम प्रगति वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी सहित जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#Dindori #Bajag #CommissionerVisit #EducationForAll #SchoolEnrollment #CMRise #HealthMission #PoshanAbhiyan #AyushmanArogyaMandir #PMAwas #JalJeevanMission #JalGanga #OrganicFarming #TribalDevelopment #MadhyaPradesh #GoodGovernance #Development #NationalNews #BreakingNews #ViralNews

आकांक्षी विकासखंड बजाग पहुंचे संभागायुक्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की परखी जमीनी हकीकत स्कूलों-छात्रावासों में प्रवेश अभियान चलाने, स्वास्थ्य सेवाओं और खाद-बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश संभागायुक्त धनंजय सिंह ने शुक्रवार को डिंडोरी जिले के आकांक्षी एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखंड बजाग का सघन दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जमीनी प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों के प्रवेश को विशेष अभियान के रूप में संचालित कर समय-सीमा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। दौरे के दौरान संभागायुक्त ने हाईस्कूल सरवाही का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए अधिकारियों को अपार आईडी निर्माण, पाठ्यपुस्तकों के समय पर वितरण तथा सीएम राइज स्कूलों के सुव्यवस्थित संचालन एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्रा टोला का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। साथ ही हर्रा टोला स्थित सहकारी संस्था पहुंचकर किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देश दिए कि खाद का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जाए। संभागायुक्त ने ग्राम मझियाखार में किसान जितेंद्र साहू द्वारा विकसित जैविक उद्यानिकी मॉडल का अवलोकन किया और किसानों से आधुनिक एवं जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने ग्राम पंचायत चाड़ा स्थित वन्या रेडियो सेंटर का भी निरीक्षण किया। दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही में आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नियमित टीकाकरण तथा कुपोषण मुक्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण प्रबंधन की मासिक समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश देते हुए कम प्रगति वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। डिंडोरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, पीएम राहत, वनाधिकार अधिनियम, पीएम आवास योजना, संबल योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, पीएम जनमन, पीएमजीएसवाई तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग को खाद, बीज एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता पर नियमित निरीक्षण करने तथा अमानक सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्राकृतिक खेती और नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने पर बल दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना, हिरण्यगर्भा योजना, क्षीरधारा ग्राम अभियान एवं आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं मत्स्य पालन विभाग को मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना, स्मार्ट फिश पार्लर, केज कल्चर एवं मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने सभी छात्रावासों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, पेयजल टंकियों की नियमित सफाई तथा जल गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा कम प्रगति वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी सहित जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। #Dindori #Bajag #CommissionerVisit #EducationForAll #SchoolEnrollment #CMRise #HealthMission #PoshanAbhiyan #AyushmanArogyaMandir #PMAwas #JalJeevanMission #JalGanga #OrganicFarming #TribalDevelopment #MadhyaPradesh #GoodGovernance #Development #NationalNews #BreakingNews #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 4, 2026

आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ, नवीन जनपद पंचायत भवन का हुआ भूमिपूजन

जॉब कार्डधारी परिवारों को 125 दिन रोजगार, मेहंदवानी में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का आगाज़

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन

डिंडौरी आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी के जनपद पंचायत परिसर में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धुर्वे ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जुलाई 2026 से मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। साथ ही यदि निर्धारित समय-सीमा में मजदूरी का भुगतान नहीं होता है तो हितग्राहियों को विलंबित भुगतान का लाभ मिलेगा तथा ग्राम पंचायत द्वारा समय पर कार्य उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में योजना के प्रावधानों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।
       उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन चार प्रमुख श्रेणियों के आधार पर ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों का क्रियान्वयन करेंगी।
        कार्यक्रम में जनपद पंचायत मेहंदवानी के जनपद अध्यक्ष श्री रामप्रसाद तेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा आर्मो, श्री बद्री साहू, श्री दुर्गेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंचों एवं ग्रामीणों ने विकसित भारत-जीराम-जी योजना का स्वागत करते हुए इसे आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा समावेशी विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण को क्षेत्र के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

#CMMadhyaPradesh 
#VBGRAMG #JansamparkMP #dindori

आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ, नवीन जनपद पंचायत भवन का हुआ भूमिपूजन जॉब कार्डधारी परिवारों को 125 दिन रोजगार, मेहंदवानी में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का आगाज़ विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन डिंडौरी आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी के जनपद पंचायत परिसर में विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धुर्वे ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जुलाई 2026 से मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। साथ ही यदि निर्धारित समय-सीमा में मजदूरी का भुगतान नहीं होता है तो हितग्राहियों को विलंबित भुगतान का लाभ मिलेगा तथा ग्राम पंचायत द्वारा समय पर कार्य उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में योजना के प्रावधानों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन चार प्रमुख श्रेणियों के आधार पर ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों का क्रियान्वयन करेंगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मेहंदवानी के जनपद अध्यक्ष श्री रामप्रसाद तेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा आर्मो, श्री बद्री साहू, श्री दुर्गेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंचों एवं ग्रामीणों ने विकसित भारत-जीराम-जी योजना का स्वागत करते हुए इसे आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा समावेशी विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण को क्षेत्र के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। #CMMadhyaPradesh #VBGRAMG #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी आयोजित

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार विकासखंड बजाग के क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभागीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान 61 पशुओं का उपचार ,56 पशुओं को औषधि वितरण तथा 141 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं आयोजित पशुपालक संगोष्ठी में 36 पशुपालकों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर डेयरी पालन योजना, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना, सुकर पालन योजना, कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया गया।

पशुपालन विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

#CMMadhyaPradesh #collctorofficedindori #jansamparkdindori 
#JansamparkMP #Dindori #Bajag #KsheerDharaGram #AnimalHusbandry #PashuChikitsaShivir #FarmerWelfare #LivestockDevelopment #ViksitMadhyaPradesh #MPGovernment

क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी आयोजित डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार विकासखंड बजाग के क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभागीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान 61 पशुओं का उपचार ,56 पशुओं को औषधि वितरण तथा 141 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं आयोजित पशुपालक संगोष्ठी में 36 पशुपालकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर डेयरी पालन योजना, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना, सुकर पालन योजना, कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया गया। पशुपालन विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। #CMMadhyaPradesh #collctorofficedindori #jansamparkdindori #JansamparkMP #Dindori #Bajag #KsheerDharaGram #AnimalHusbandry #PashuChikitsaShivir #FarmerWelfare #LivestockDevelopment #ViksitMadhyaPradesh #MPGovernment

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026