चूरू: खेत से आते हुए ढाढर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक हुआ घायल
Churu, Churu | May 18, 2025 चूरू के निकटवर्ती गांव ढाढर सड़क पर रविवार को खेत से सड़क पर आते ही ट्रेक्टर ट्रोली पलट गया। जिसमे ट्रेक्टर चालक किशन निवासी ओम कॉलोनी घायल हो गया। ट्रेक्टर चालक खेत मे खाद डालकर जैसे ही सड़क पर आया तो ट्रेक्टर ट्रोली पलट गई। रविवार सुबह साढे आठ बजे राणासर निवासी सरवर खान ने बताया कि घायल चालक किशन को निजी वाहन से चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल लाया गया।