चूरू: अग्रसेन नगर फाटक के पास लड़ाई-झगड़ा कर रहे व्यक्ति को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने अग्रसेन नगर फाटक के पास लड़ाई झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। सदर थाना की हेड कांस्टेबल धापी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि अग्रसेन नगर फाटक के पास रोडवेज बस में लड़ाई झगड़ा हो रहा है।