चूरू: पंखा सर्किल पर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ग्रीट से भरा डंपर, खनन विभाग ने लगाया ₹1.17 लाख का जुर्माना
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू के पंखा सर्किल पर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन की आशंका पर ग्रीट से भरा डंपर पकड़ कर सीज कर दिया। इस डंपर से ग्रीट का अवैध परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग ने इस पर 1 लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह ग्रीट बीरमसर की पहाड़ियों से नोहर अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही थी।