चूरू: भाटों का मोहल्ला में झगड़ा करने के आरोप में युवक को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के मामले में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू शहर के भाटों का मोहल्ला में झगड़ा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल सुभाषचन्द्र ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के निर्देश पर एरिया डोमिनेशन के तहत शहर में अभियान चलाया गया था।