चूरू: जिला परिषद सभागार में जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण निदेशक ने ली मीटिंग, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
Churu, Churu | May 17, 2025 जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव मुहम्मद जुनैद ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में वाटरशेड अधिकारियों की बैठक में वाटरशेड के कार्यों व विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शाम 6:00 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक उन्होंने कहा कि वाटरशेड कार्यों को समय पर पूरा करें।