देवघर: शिवगंगा तट के पूर्वी छोर हरिहर बाड़ी स्थित मस्जिद के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
शिवगंगा तट के पूर्वी छोर हरिहर बाड़ी स्थित मस्जिद के तालाब में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। जिसके बाद आसपास में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि शव की तलाशी ली गई लेकिन किसी भी तरह की पहचान नहीं हो सकी।पूछताछ अभी जारी है।