देवघर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे बाबा दरबार, कहा- बाबा से प्रार्थना है कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देवघर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सीधे बाबा मंदिर पहुंचाया गया, जहां पर शाम की श्रृंगार पूजा एवं आरती में परिवार सहित मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मिलित हुए, और बाबा की श्रृंगार पूजा का दर्शन किया, पूजा दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह खुद महाकाल की नगरी से है।