देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान में टोटो पलटा एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान में टोटो पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया, घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है, घायल मुजफ्फरपुर जिला जसौली गांव निवासी नवल सिंह ने बताया कि वह बाबा धाम पूजा अर्चना करने आए थे, जहां पर पूजा अर्चना करने के बाद शाम को ट्रेन पकड़ने जसीडीह जा रहे थे, तभी टोटो पलट गई।