देवघर: खागा थाना क्षेत्र के चांदपुर में एक महिला की हुई मौत ,परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
खागा थाना क्षेत्र के चांदपुर में गुरुवार को एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतका के भतीजे ने अपने ही चचेरे भाई आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका चांदपुर गांव निवासी सुकीमन हेंब्रम की हत्या गला घोटकर अपने ही बेटे ने कर दी।जिसके बाद बेटा और बहू दोनों घर से फरार हो गए।