देवघर: जसीडीह के कुमैठा स्टेडियम में बज्रगृह का डीसी विशाल सागर ने राजनीतिक पार्टियों के साथ किया निरीक्षण।
लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को देवघर डीसी विशाल सागर द्वारा कुमैठा स्टेडियम का निरीक्षण किया गया, इस दौरान स्टेडियम में बनाये गये बज्रगृह को राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में खोला गया। वही डीसी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार कि परेशानी उत्पन्न न हो।