देवघर: रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग ,विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से हुई ठप
रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव में शुक्रवार की सुबह को ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई ।जिसकी सूचना विद्युत विभाग के कर्मी को दी गई सूचना पाकर विद्युत कर्मी के द्वारा बिजली को काट दिया गया। उसके बावजूद ट्रांसफार्मर में घंटो तक आग लगी रही तब तक विद्युत विभाग के कर्मी आग बुझाने के लिए वहा नहीं पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाया गया।