सहजनवा: सहजनवा थानाक्षेत्र के भीटी रावत में लड़की की शादी में DJ बजाने को लेकर डीजे संचालक और घराती-बरातियों में जमकर हुई मारपीट
पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी रावत में लड़की की शादी में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए, वहीं बारातियों के तीन लग्जरी वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया गया, डीजे संचालक की मां ने दूल्हे और करीब एक दर्जन बारातियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है और कार्रवाई की मांग की है, इसके बाद पुलिस ने जान शुरू कर दी।