सिंघेश्वर: सिंहेश्वर पुलिस केंद्र में परेड आयोजित, अनुशासन पर दिया जोर
मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्य के प्रति तत्पर रहने का संदेश दिया गया। नियमित परेड के जरिए पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया।