सिंघेश्वर: 108 फीट के अद्भुत कांवर के साथ हजारों श्रद्धालु बाबा नगरी सिंहेश्वर पहुंचे, जलधारी पर किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को जलढ़री के अवसर पर तुनयाही सुखासन गांव से हजारों श्रद्धालु 108 फीट लंबा विशाल कांवर लेकर बाबा नगरी पहुंचे। 11 फरवरी को सुखासन से महादेवपुर घाट रवाना होकर 16 फरवरी को पवित्र जल भर श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। डीजे और हर-हर महादेव के जयकारों से बाबा नगरी भक्तिमय हो उठी। ग्रामीणों के अनुसार महिनों से की जाती है तैयारी