मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। सीएसपी संचालक अनमोल कुमार मेहता की कार की डिक्की से जाम के दौरान 5 लाख 29 हजार 921 रुपये से भरा बैग अज्ञात चोर उड़ा ले गए। घटना कर्पूरी चौक के पास भीषण जाम में हुई। बैग में नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।