मासलपुर: मासलपुर पुलिस ने 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को सकलूपुरा मोड़ से किया गिरफ्तार
मासलपुर पुलिस ने सकलूपुरा मोड पर आरोपी 28 बर्षीय जितेन्द्र सिंह उर्फ विजेन्द्र सिंह पुत्र मूलाराम मीना निवासी दीवानपुरा पुलिस थाना सरमथुरा जिला धौलपुर के कब्जे से 07 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की गई। व मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर मासलपुर थाने में प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान लांगरा थानाधिकारी वासुदेव प्रसाद के जिम्मे किया गया।