मासलपुर: जादू-टोने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को मासलपुर पुलिस ने ग्वारी डांडा से किया गिरफ्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने जादू टोना दिखाकर एवं झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि दिनांक 16:07 2024 को हंसराम पुत्र छुटटन माली निवासी हकीमपुरा ने एक रिपोर्ट दी थी।जिस पर आरोपी शातिर ठग मोहरसिह पुत्र रामहेत मीना निवासी ग्वारी डांडा को गिरफतार किया गया।आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।