मासलपुर: बैंक आफ बडौदा मासलपुर के मैनेजर को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग कर ब्लैकमेलर को मासलपुर से किया गिरफतार
मासलपुर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी दर्शन पुत्र हंसराम को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि दिनांक 16.07.2024 को कमलसिह पुत्र सोहनलाल मीना निवासी रूपवास थाना अरावली विहार अलवर हाल शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बडौदा मासलपुर ने एक रिपोर्ट पेश की थी।