मासलपुर: 18 साल से डकैती के मामले में फरार ₹2000 के इनामी बदमाश को मासलपुर पुलिस ने जिला धौलपुर से किया गिरफ्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने डकैती के मामले में 18 साल से फरार एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि एसपी के निर्देशन में 2000 रुपये के इनामी बदमाश मुरारी पुत्र फत्ते गुर्जर निवासी बरीपुरा थाना बसई डांग जिला धौलपुर को मचकुंड तिराहा धौलपुर से किया गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश 18 बर्ष से डकैती के मामले में फरार चल रहा था।