मासलपुर: लैदौर बस स्टैंड पर एक दुकान में अज्ञात चोर ने लाखों रुपए का सामान किया पार
मासलपुर लैदौर खुर्द बस स्टैंड पर एक एक दुकान मे अज्ञात चोरों ने चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चुरा कर ले गए।लैदोर खुर्द बस स्टैंड पर दुकान मालिक विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात्रि को दुकान बंद करके चला गया। शुक्रवार सुबह दुकान के ताले टूटे मिले तब जाकर दुकान में चोरी की घटना का पता चला।