मासलपुर: मासलपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की लंबाई और वजन जांच कर किया टीकाकरण
मासलपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की लंबाई और वजन जांच कर टीकाकरण किया गया।मासलपुर अस्पताल की एएनएम सुशीला शर्मा ने बताया कि मासलपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कई महिलाएं मौजूद रही।