मंडला: बारिश के बाद नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, सहस्त्रधारा, माहिष्मति घाट सहित अन्य स्थानों पर दिखा रौद्र रूप
Mandla, Mandla | Aug 20, 2026 जिले में हुई बारिश के बाद मां नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ा। गुरुवार को पूरे दिन जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। जलस्तर बढऩे से छोटा रपटा पुल सुबह से शाम 6 बजे तक पानी में डूबा रहा। नर्मदा के बढ़े जलस्तर के कारण सहस्त्रधारा, माहिष्मति घाट, संगम घाट और झूला पुल सहित नदी के अन्य तटों पर नर्मदा का अलग ही स्वरूप नजर आया।