ई-रिक्शा के पीछे लटकी नजर आई युवती, वीडियो वायरल; नाका से चारबाग मार्ग की घटना
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाता एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलते ई-रिक्शे के पिछले हिस्से पर लटकी हुई सफर करती दिख रही है। वायरल वीडियो नाका से चारबाग जाने वाले मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा सड़क पर फर्राटा भर रहा है और युवती पीछे की ओर जोखिम भरे अंदाज में खड़ी होकर लटकी हुई है। इस तरह जान जोखिम में डालकर सफर करने का यह नजारा देखकर राहगीर भी हैरान रह गए, जिनमें से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
स्टंट या मजबूरी? उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर युवती को इस तरह जान जोखिम में डालकर सफर करने की क्या जरूरत पड़ी। यह किसी खतरनाक स्टंट की सनक थी या फिर ऑटो-रिक्शा में जगह न मिलने की वजह से उठाया गया मजबूरी का कदम, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026