बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार
वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी में बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ट्रैवल एजेंसी और ढाबे/भोजनालय का नाम इस्तेमाल कर अंदर अनैतिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई
मौके से पकड़े गए सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां से जुड़े हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026