बसंती' के प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ा 'वीरू', गया में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल
गया। बिहार के गया जिले में शोले फिल्म के 'वीरू' जैसा नजारा देखने को मिला, जब एक युवक अपनी 'बसंती' की खातिर मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया। दिनदहाड़े ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक प्रेम प्रसंग के चलते किसी बात से नाराज होकर सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। टावर की ऊंचाई पर चढ़कर युवक नीचे मौजूद लोगों को धमकियां देने लगा। नीचे खड़े ग्रामीणों और राहगीरों ने जब युवक को टावर पर देखा, तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत और समझाए-बुझाए जाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की वजह जानने के लिए युवक से पूछताछ कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026