बीजेपी जिला मंत्री व सभासद अनिल उपाध्याय से मारपीट, थाने में भी महिला ने पकड़ी गिरेबान; वीडियो हुआ वायरल
शामली। जनपद में बीजेपी के जिला मंत्री और वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका परिसर में पानी की निकासी को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
घटना के बाद जान बचाकर भागते हुए अनिल उपाध्याय सदर कोतवाली पहुंचे, लेकिन दबंग उनका पीछा करते हुए थाने तक पहुंच गए। आरोप है कि थाने के अंदर भी लोगों ने उनसे अभद्रता की। इसी दौरान एक महिला ने जिला मंत्री को गिरेबान से पकड़कर थाने के अंदर खींच लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पानी निकासी को लेकर हुआ था विवाद
मामले के अनुसार, नगर पालिका में जल निकासी के मुद्दे को लेकर पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। वहीं, आरोपी महिला ने अनिल उपाध्याय द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों से साफ इनकार किया है।
पुलिस को तहरीर, कार्रवाई की मांग
घटना के संबंध में बीजेपी जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026