शिवपुरी नगर: वैष्णोंदेवी दरवार की विसर्जन के लिए निकली झांकियां, महाराष्ट्र के ढोल रहे आकर्षण का केंद्र
शिवपुरी शनिवार दशहरे की रात साढे 11 बजे बैष्णों देवी दरवार की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। मां की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भव्य विमान तैयारी किये गए थे। साथ डीजे, बैंड और ढोल के साथ आतिशबाजी कर मां वैष्णों के दरवार में बिराजी माता की प्रतिमाओं और भैरों बाबा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया था। माता के विसर्जन सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं।